फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया तरीका: व्यापारी की पत्नी से डायल करवाया एक नंबर, फोन हैक कर रिश्तेदारों से ठगे लाखों रुपये

Mon, 03 Jul 2023 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

चेतन धीर ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने इंटरनेट स्लो चलने की शिकायत की थी। इसी दौरान अनजान नंबर से एक फोन आया और ठगों ने एक नंबर पर डायल करने को कहा। नंबर डायल करते ही उनका सारा डाटा हैक हो गया लेकिन उन्हें पता नहीं चला। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के प्रसिद्ध व्यापारी चेतन धीर की पत्नी के नाम पर उनके रिश्तेदारों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने चेतन की पत्नी से पैसे मांगने की वजह पूछी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी पर बवाल: सुखजिंदर रंधावा बोले-CM पर करूंगा मानहानि का केस, 55 लाख के खर्च के दावे को बताया गलत

घटना के बारे में बताते हुए चेतन धीर ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने इंटरनेट स्लो चलने की शिकायत की थी। इसी दौरान अनजान नंबर से एक फोन आया और ठगों ने कहा कि हम कंपनी से बोल रहे हैं और आपने इंटरनेट स्लो चलने की शिकायत की थी। इंटरनेट शिकायत दूर करने के लिए फोन पर 401 जिस नंबर से कॉल आया उसे डायल करना होगा। जब उनकी पत्नी ने इस कोड के साथ नंबर डायल किया तो उनका सारा डाटा हैक हो गया लेकिन उन्हें पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साइबर ठगों ने उनके रिश्तेदारों को मैसेज और फोन कर पैसे मांगे और अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इससे पहले साइबर ठगों ने उनकी पत्नी को झांसे में लेते हुए कहा था कि आपको कोई ओटीपी नहीं देना है और ना ही पासवर्ड और ना ही किसी लिंक पर क्लिक करना है। पूरी ठगी का खुलासा तब हुआ जब रिश्तेदारों और चिर परिचितों ने फोन कर पैसे लेने की वजह पूछी। तब पता चला कि उनकी पत्नी के नाम पर ठगों ने लाखों की ठगी की गई है। चेतन धीर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि ठगों ने ठगी का नया रास्ता ढूंढ निकाला है, इससे बचे। उन्होंने कहा कि यदि पैसे मांगने वाले का मैसेज आता है तो पैसे न भेजें। पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें