पंजाब के जालंधर में भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनयंत्रित होकर हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। हादसा जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुआ है।
जालंधर ग्रामीण के गांव रायपुर-रसूलपुर बलां में तेज रफ्तार वरना कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। कार को चला रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर और छाती पर चोट आई, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय हरमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
स्थानीय लोगों की मदद से हरमनदीप सिंह को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना लोगों द्वारा थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसआई रजिंदर सिंह तुरन्त पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार से व्यक्ति चला रहा था। गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिस कारण ये हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।