फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर बमियाल में गैंगस्टर की तलाश के लिए छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर बमियाल में गैंगस्टर की तलाश में छापा
विज्ञापन

गैंगस्टर फरार, एक करीबी रिश्तेदार सहित 3 लोग हिरासत में
मामले में कुछ भी बताने से कतरा रहे पुलिस अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारत-पाकिस्तान जीरो लाइन पर बसे कस्बा बमियाल में पिछले लगभग एक महीने से किराए पर रह रहे संदिग्ध व्यक्ति को काबू करने के लिए जिला पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापा मारा। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक महिला सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब का एक नामी गैंगस्टर बमियाल में पिछले लगभग एक माह से किराए का मकान लेकर रह रहा था, जिसके मोबाइल की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। संदेह के आधार पर आरोपी के एक करीबी रिश्तेदार सहित 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस को हथियार मिलने की भी बात सामने आ रही है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। वहीं पुलिस ने मकान से एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक जिस गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापा मारा है, वह पंजाब में हत्या, लूटपाट के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी आपराधिक मामलों में वांछित है। आगामी एक-दो दिन तक जिला पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। मामले में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन बॉर्डर एरिया में गैंगस्टर के छिपने की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। जांच कर रहे एसपी इन्वेस्टिगेशन अविनाश चौधरी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है, फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बता सकते।
विज्ञापन


फोटो:-5-बमियाल में विभिन्न जगहों पर लोगों से पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें