फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहाती पुलिस ने सवा दो किलो अफीम सहित चार आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर देहाती पुलिस ने सवा दो किला अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिल्लौर पुलिस ने तीन आरोपियों को दो किलोग्राम अफीम और गोराया पुलिस ने एक आरोपी को 250 ग्राम अफीम सहित पकड़ा। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फिल्लौर में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश सैनी पनिवासी गांधी नगर जिला जालंधर, मुकेश शर्मा निवासी टैपा थाना टीकारी जिला गया (बिहार) व सोनू शर्मा निवासी गांव शहिबाजपुरा जिला जहनाबाद (बिहार) के रूप में हुई हैं। फिल्लौर थाना प्रभारी प्रेम सिंह के मुताबिक उन्होंने पुलिस टीम सहित सतलुज पूल फिल्लौर पर नाकाबंदी की थी। गुप्ता सूचना के आधार पर स्विफ्ट कार को रोका गया। कार चालक राजेश सैनी की तलाशी लेने पर 500 ग्राम अफीम, मुकेश शर्मा से 700 ग्राम अफीम, सोनू शर्मा से 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी सोनू शर्मा बिहार से 80 हजार रुपये किलोग्राम के हिसाब से अफीम लेकर आता था और आरोपी मुकेश शर्मा और राजेश सैनी को एक लाख रुपये में बेचता था। यह दोनों आरोपी अफीम को आगे करीब डेढ़ लाख रुपये में बेचते थे। इसके अलावा थाना गोराया पुलिस के एसआई जगदीश राज ने पुलिस टीम के साथ आरोपी जसपाल सिंह निवासी बन्ना खेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तरांचल प्रदेश को गिरफ्तार कर 250 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें