फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा के साथ किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा से इसी स्कूल के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। छात्रा स्कूल के बाहर दुकान पर खानपान की वस्तु लेने गई थी। वहीं पर मौजूद छात्र उसे पकड़कर नजदीकी एक घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र फरार है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल में आधी छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर बनी एक दुकान पर खानपान की वस्तु लेने के लिए गई थी। जैसे ही वह दुकान पर पहुंची कि इसी स्कूल के एक छात्र ने उसका हाथ पकड़कर एक घर के अंदर खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर स्कूल पहुंची और शिक्षकों को आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजनों को पूरे मामले से अवगत करवाया। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने पीड़िता का ममदोट के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच-पड़ताल एसआई रिंपल रानी कर रही हैं। एसआई का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें