फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिरिट से अवैध शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पिरिट से शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

दो गाड़ियों में लदी 2200 लीटर स्पिरिट के 10 ड्रम बरामद
आबकारी विभाग व सीआईए स्टाफ की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान दबोचा
कपूरथला। स्प्रिट से शराब बनाने वाले चार लोगों को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो गाड़ियों में लदे 10 ड्रमों में से 2200 लीटर स्प्रिट बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
एसपी इंवेस्टीगेशन जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रण बहादुर और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में स्पिरिट के साथ कुछ लोग जालंधर वाली साइड से आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने सीआईए स्टाफ के एएसआई नवीन कुमार समेत पुलिस फोर्स के साथ हमीरा के नजदीक नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस को एक साथ तीन गाड़ियां आती दिखाई दीं। सबसे आगे एक मारुति कार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब इन्हें रोका तो इन लोगों ने गाड़ियों को भगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करके इन्हें घेर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो इनमें से 10 ड्रम में 2200 लीटर स्प्रिट बरामद हुई। इन गाड़ियों में चतर सिंह उर्फ बिल्ला और बोहता के अलावा सुखवंत सिंह उर्फ राजा और नारायण सिंह निवासी बूटां सवार थे। लोगों ने पूछताछ में बताया कि उनकी दोनों टाटा-407 गाड़ी के आगे एक मारुति कार चलती थी जो एस्कार्ट का काम करती थी और कहीं भी नाका लगा होने पर सूचना दे देती थी। वह पीछे से ही गाड़ी कहीं और मोड़ लेते थे। एसपी ने बताया कि हमीरा के पास पुलिस ने इनको चकमा देकर गिरफ्तार किया है। इनमें से चतर सिंह पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। इनकी पृष्ठभूमि जांची जा रही है। यह इतनी बड़ी मात्रा में स्प्रिट कहां से लेकर आते थे इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पंजाब के सभी जिलों में ब्लॉक में स्प्रिट की आपूर्ति करते थे। मौके पर डीएसपी इंवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लो भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें