फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी
विज्ञापन

दो थानों में एक महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ तीन पर धोखाधड़ी का केस
रेलवे, पुलिस, सिंचाई विभाग और प्राइमरी अध्यापक लगवाने के नाम पर ऐंठी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लगभग 30 लाख रुपये ठगने वाले एजेंटों के खिलाफ जिला कपूरथला के तीन थानों की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एक महिला समेत छह आरोपियों ने रेलवे, पुलिस, सिंचाई विभाग और प्राइमरी अध्यापक लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की रकम ऐंठी। थाना बेगोवाल और थाना कबीरपुर थानों में धोखाधड़ी के तीन मामलों में सभी आरोपियों को नामजद किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
एसएसपी कपूरथला को दिए शिकायत पत्र में मनजीत सिंह निवासी गांव हस्सूवाल बेगोवाल ने मिर्जापुर निवासी एजेंट सतविंदर सिंह ने कहा कि उसकी कांग्रेस में बहुत पहुंच है और इस समय सिंचाई विभाग में काफी नौकरी निकली हैं। वह उसके बेटे मनदीप सिंह को सिंचाई विभाग में ऊंची पोस्ट पर लगवा देगा। इस काम के एवज में उसने दस लाख रुपये की मांग की। वह उसकी बातों में आ गया और उसने अलग-अलग समय में अपनी दोनों भैंसें बेचकर और अपनी बहन से उधार पैसे लेकर अलग-अलग तिथियों में 8.20 लाख रुपये की रकम सतविंदर सिंह को दे दी।
विज्ञापन

निर्मल सिंह निवासी गांव गोरसियां दसूहा जिला होशियारपुर ने बताया कि वह फौज से रिटायर हो गया था। उसके जीजा मनजीत सिंह ने उसे बताया कि गांव मिर्जापुर के सतविंदर की कांग्रेस में बहुत जान पहचान है। वह उसे सरकारी नौकरी पर लगवा देगा। इस पर वह अपने जीजा मनजीत सिंह के पास गांव हस्सूवाल जिला कपूरथला आया तो सतविंदर सिंह ने उसे बताया कि शिक्षा विभाग में प्राइमरी अध्यापकों की नौकरियां निकली हैं, वह उसे सरकारी अध्यापक लगवा देगा। वह झांसे में आ गया और अलग-अलग तिथियों को उसे 5.37 लाख रुपये की रकम दे दी। उसके बाद सतविंदर सिंह जल्द से जल्द अपाइंटमेंट लेटर आने की बात कह कर टालमटोल करता रहा, लेकिन उसने न तो नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। इस पर उन्होंने एसएसपी कपूरथला के पास गुहार लगाई। जिन्होंने जांच का जिम्मा डीएसपी स्पेशल ब्रांच को सौंपा। जांच में आरोपी पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर थाना बेगोवाल में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पलविंदर सिंह निवासी गांव सरुपवाल सुल्तानपुर लोधी ने दी शिकायत में बताया कि हरबंस सिंह और उसके पुत्र जग्गा सिंह निवासी गांव पंजावा जिला मुक्तसर ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठग लिए, लेकिन न तो आरोपियों उसे नौकरी दिलवाई और न ही रकम वापस की। इसकी जांच भी डीएसपी स्पेशल ब्रांच कपूरथला ने की।
विज्ञापन

जसविंदर सिंह निवासी गांव फुल्ल जिला जालंधर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रमनदीप कौर और उसके दामाद अमरिंदर सिंह को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए गुरबीर सिंह निवासी गांव धुन्ना कस्बा पट्टी जिला तरनतारन और जागीर सिंह, उसकी पत्नी जागीर कौर निवासी गांव सांगरा सुल्तानपुर लोधी ने झांसे में लेकर 10.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद न तो इन लोगों ने उसकी बेटी और दामाद को रेलवे में नौकरी दिलवाई और न ही रकम वापस की। जिस पर उन्हें विवश होकर एसएसपी को शिकायत देनी पड़ी। एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सुल्तानपुर लोधी को सौंपा। जिन्होंने जांच में आरोपियों पर लगे आरोप सही पाए। इसके आधार पर दोनों मामलों में थाना कबीरपुर में दो धोखाधड़ी के केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें