फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू ने रची थी हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर जग्गू ने रची थी लवी दियोड़ा की हत्या की साजिश
विज्ञापन

कोटकपूरा पुलिस जग्गू को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी
गैंगस्टर टीनू अंबाला और संपत चंडीगढ़ भी केस में नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
करीब एक हफ्ते पहले गैंगस्टर लवी दियोड़ा की हत्या के मामले के तार अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जग्गू ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी जिसके चलते अब कोटकपूरा पुलिस जग्गू को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है।
जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को शाम साढ़े 7 बजे नई दाना मंडी में अंधाधुंध फायरिंग करके गैंगस्टर लवी दियोड़ा की हत्या कर दी गई थी। उस दिन पुलिस ने लवी के पिता बंटी दियोड़ा के बयान पर शहर के ही एक अन्य गैंगस्टर भारत भूषण उर्फ भोला शूटर व लवराज सिंह समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब पड़ताल के दौरान पुलिस को इस केस में जग्गू समेत अंबाला निवासी गैंगस्टर दीपक कुमार टीनू और चंडीगढ़ निवासी गैंगस्टर संपत के शामिल होने के पुख्ता सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को भी केस में नामजद कर लिया है। इनमें से टीनू पिछले माह इलाज के लिए पंचकूला (हरियाणा) के सिविल अस्पताल लाते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। थाना प्रभारी मुख्यतार सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही जग्गू को तो अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ली हत्या की जिम्मेदारी
दियोड़ा की हत्या के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें इस कत्ल को अंजाम लेने की जिम्मेदारी ली गई। माना जा रहा था कि क्लिप में आवाज भोला शूटर की है जिसमें वह अपने किसी साथी को मिशन पूरा करने की जानकारी दे रहा है। साथ ही अपने संदेश को किसी भाई तक पहुंचाने और उसे फेसबुक पर भी अपलोड करने की बात कर रहा है। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस इस क्लिप की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

लवी के भाई ने ली थी बदला लेने की शपथ
लवी दियोड़ा की हत्या के बाद गैंगस्टर्स के बीच खूनी जंग बढ़ने के आसार बढ़ रहे है। एक तरफ हत्या को अंजाम देने वाले सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ले रहे हैं वहीं लवी दियोड़ा के भाई विनय दियोड़ा ने अपनी भाई की मौत का बदला लेने की शपथ ली है। विनय भी अपने भाई की तरह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और इन दिनों बठिंडा की जेल में बंद है। अपने भाई के अंतिम संस्कार पर विनय दियोड़ा ने मृत देह पर हाथ रखकर बदला लेने की शपथ ली थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें