फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, दंपति समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना माहिलपुर पुलिस ने गांव जस्सोवाल निवासी एक दंपति और उसके भाई पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो पुरुष और एक महिला को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी मुताबिक अमनप्रीत सिंह निवासी गुरदेव एंकलेव लध्धेवाली जालंधर ने एसएसपी होशियारपुर पास शिकायत में कहा कि उसने अवतार सिंह, उसकी पत्नी परमिंदर कौर और उसके भाई मनदीप सिंह सभी निवासी जस्सोवाल को कनाडा भेजने के लिए 18 लाख रुपये दिए। उक्त तीनों आरोपियों ने उसे न तो विदेश भेजा और ना ही उसके 18 लाख रुपये लौटाए। थाना पुलिस माहिलपुर ने शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें