फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दरख्वास्त देने से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार को पीटा, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। मोहल्ला संतपुरा में कुछ लोगों ने एक ठेकेदार को घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन इकबाल सिंह बिट्टू निवासी मोहल्ला संतपुरा ने बताया कि उसने गांव सैफलाबाद में किसी के घर में काम किया था। उसने काम के बकाया 40 हजार रुपये लेने थे लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद भी पैसे नहीं दे रहा था। इस पर उसने उन लोगों के खिलाफ थाना सिटी में दरख्वास्त दे दी। जब उन लोगों को दरख्वास्त के बारे में पता चला तो वह हथियारों से लैस होकर उसके घर आ पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने गाली-गलौच से रोका तो 3-4 अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें