फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रगस मनी से खरीदी गुरविंदर की जमीन हो सकती है जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग मनी से खरीदी जमीन होगी जब्त!
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस ने तस्कर गुरविंदर जमीन की पड़ताल की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
तस्कर गुरविंदर सिंह की ओर से ड्रग मनी से सरहद पर लगी कंटीली तार पार खरीदी गई चौदह एकड़ जमीन जब्त करने के लिए काउंटर इंटेलीजेंस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरविंदर ड्रग बेच कर धनराशि एकत्र कर जमीन खरीदता था और तीन माह के भीतर उसने चौदह एकड़ जमीन खरीदी थी। काउंटर इंटेलीजेंस ने छह दिसंबर को 265 ग्राम हेरोइन व 13 लाख 70 हजार ड्रग मनी के साथ गुरविंदर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरविंदर ने ड्रग मनी से जितनी जमीनों की खरीद-फरोख्त की है, उसे जब्त किया जाएगा। उसकी सभी जमीनों की पड़ताल की जा रही है, उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर चंडीगढ़ वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रग मनी से तीन माह के भीतर गुरविंदर ने फेंसिंग पार चौदह एकड़ जमीन खरीदी है, जब उसे पकड़ा था तो उससे 13 लाख 70 हजार रुपये मिले थे, जो उसने चार दिन के भीतर हेरोइन बेच कर कमाए थे। गुरविंदर को रिमांड पर लिया था, अब उसे जेल भेज दिया है। गुरविंदर के पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं और कई बार पाक से हेरोइन की खेप मंगवाकर बेच चुका है। इसके भारतीय तस्करों से भी संबंध है। सरहद से लगभग सौ मीटर की दूरी पर गुरविंदर का घर है। गुरविंदर पाक तस्करों के संपर्क में था और कई बार सतलुज दरिया के रास्ते से हेरोइन की खेप भी मंगवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें