फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहव्यापार के धंधे में दो महिलाएं समेत तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहव्यापार में संलिप्त दो महिलाओं समेत तीन काबू
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चल रहे देहव्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। संचालक अपने पति के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी। थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि उनके एएसआई मेजर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित मकान नंबर-528 में देहव्यापार का धंधा एक महिला अपने पति के साथ मिलकर चला रही है। पुलिस पार्टी ने छापामारी कर दो महिलाओं और एक व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई एक महिला जीरा की रहने वाली है। पुलिस ने बुधवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें