फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मां की गोद में लिपटे सुख को बस ने कुचला, छिन गया परिवार का चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
माैत बनकर आई रोडवेज बस, छबील पीने रुके दंपती की बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे स्थित गांव पीर मोहम्मद में लगी छबील के पास पंजाब रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला की गोद से दस माह का बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और बस के टायर तले कुचलने से उसकी मौत हो गई। ये लोग छबील पर पानी पीने रुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार दोपहर बाद तीन बजे घटी है।
रविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रीतो बाई व जीजा पाला सिंह वासी मंडी लाधुका रविवार सुबह गांव जीवां अराई में धान रोपाई करने गए थे। वहां से कामकाज निपटाने के बाद बाइक पर बहन-जीजा व दो बच्चे सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित गांव पीर मोहम्मद में सड़क किनारे मीठे पानी की छबील लगी थी। दोपहर के तीन बजे भीषण गर्मी के चलते ये लोग पानी पीने के लिए छबील के पास रुक गए। बाइक पर बैठे ही पानी पी रहे थे कि पंजाब रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला की गोद में लिपटा 10 माह का सुखचैन छूटकर सड़क पर गिर पड़ा और बस के टायर तले कुचलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना अमीर खास के इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें