फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जमीन में दबा कर रखी 50 हजार लीटर लाहन बरामद

Sun, 21 Jul 2024 08:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का। राजस्थान और पंजाब सरहद के साथ सटी गंग नहर व इसके आसपास के एरिया में फाजिल्का और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी में करीब 50 हजार लीटर लाहन बरामद हुई, जिसे तस्करों ने दबाकर रखा हुआ था। पुलिस ने यह लाहन निकालकर मौके पर ही नष्ट कर दी। फाजिल्का की एसएसपी डाॅ. प्रज्ञा जैन के आदेशों व डीएसपी अरुण मुंडन के नेतृत्व में थाना खुईयां सरवर के प्रभारी रमन कुमार व उनकी टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर गंग नहर और इसके साथ लगते क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निकालने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। एक्साइज इंस्पेक्टर रमन कुमार ने कहा कि शराब की तस्करी करने व शराब निकालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगामी दिनों में भी राजस्थान पुलिस के सहयोग से यह सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। -संवाद
विज्ञापन

-
सात दिनों में 13 नशा तस्कर गिरफ्तार
फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने सात दिनों में नशीले पदार्थों की बड़ी रिकवरी कर 13 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में बीएसएफ के साथ मिलकर 376 गांवों की कमेटियों से बैठक भी की जा चुकी है। फाजिल्का की एसएसपी डाॅ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि करोड़ों रुपये का नशा बरामद हुआ है। अबोहर में एक कार में सवार चार नौजवानों से 1 किलो 560 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इनमें जसविंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद करीब 8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। जलालाबाद में पुलिस ने बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, अशोक सिंह तीन लोगों से 1 किलो हेरोइन बरामद की। अबोहर में पुलिस ने गाड़ी सवार दो लोगों विजयपाल और दलीप कुमार से 2 किलो 40 ग्राम अफीम बरामद की है, जबकि थाना बहाववाला पुलिस ने विनोद कुमार नामक व्यक्ति से 50 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। वहीं थाना खुईया सरवर पुलिस ने गुमजाल नाके पर एक व्यक्ति चरणजीत सिंह से 9500 नशीली गोलियां पकड़ी है। एसएसपी का कहना है कि पिछले सात दिनों में फाजिल्का पुलिस ने चार किलो 160 ग्राम है, 2 किलो 40 ग्राम अफीम, 50 किलो चूरा पोस्त, 9500 नशीली गोलियां, 8 लाख रुपये ड्रग मनी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित करीब 13 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें