फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 3.17 करोड़ से बनने वाले एपीके रोड का निर्माण शुरू, जगह-जगह लगाए जाएंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। लाइफ लाइन कही जाने वाली एपीके (अमृतसर-पठानकोट-कुल्लू) रोड का शनिवार दोपहर विधायक अमित विज ने काम शुरू करवाया। इस कार्य में करीब 3 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत होटल यू-नाइट से लेकर डल्हौजी रोड स्थित नेचर पार्क तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के एक किलोमीटर हिस्से में फुटपाथ का बनाया जाएगा, साथ ही चौकों को आकर्षण रूप दिया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक अमित विज ने कहा कि सड़क निर्माण से पहले यहां की सीवरेज समस्या का स्थायी हल किया जाएगा। इसकी जानकारी सीवरेज बोर्ड व निगम की टीम को दे दी गई है, ताकि सड़क बनने के बाद इसे उखाड़ा न जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष विज, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा, पन्ना लाल भाटिया, जतिन वालिया, अभी शर्मा, राजकुमार काका और अनुष मन्हास जिन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें