फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे वाली महिला से ठगी, गिरोह के सदस्य गहने लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। दिनदहाड़े ढाबा मालकिन से ठगी कर जालसाज फरार हो गए। जालसाजों ने ढाबा मालकिन के पति का हाथ ठीक करने का झांसा देकर उससे नकदी व सोने की बालियां उतरवाईं और लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

आशा रानी ने बताया कि वह 36 साल से घास मंडी चौक के निकट ढाबा चलाती हैं।
मंगलवार सुबह एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने धार्मिक डेरे के पते पूछने शुरू कर दिए। फिर उसने जान-पहचान बढ़ा ली और उसके घर में परेशानियां के बारे में भी पता कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके पति के हाथ में समस्या है। इसके बाद वो व्यक्ति वहां से चला गया। कुछ घंटे बाद 3-4 लोग ढाबे पर आए, जिनमें एक बाबा भी शामिल था। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। आशा रानी के पूछने पर बाबा ने बताया उसके पति के हाथ में समस्या है। यह सुनकर वह बाबा के झांसे में आ गईं।
बाबा ने रुमाल में माथा टेकने को कहा तो उसने 10 रुपये दे दिए। इस पर बाबा ने कहा कि 10 रुपये नहीं बल्कि उसके पास जितने नकदी और गहने हैं, उतारकर इसमें रख दें। उसने सोने की बालियां व 1500 रुपये रुमाल में रख गए। बाबा ने कहा कि वो मंत्र बोल रहा है, इसलिए 2 मिनट के लिए वो आंखें बंद कर ले। जब उसने बंद आंखें खोली तो सब वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें