फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : भाजपा प्रत्याशी राणा सोढ़ी और पूर्व भाजपा विधायक नन्नू पर मामला दर्ज, गांव जल्लोके में मतदान वाले दिन की थी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फिरोजपुर शहरी हलके के भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (पूर्व खेलमंत्री) और पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नू समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुरजीत सिंह वासी गांव जल्लोके (गट्टी रहिमेके) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बीस फरवरी मतदान वाले दिन गांव में आरोपी सतनाम सिंह, वणजार सिंह, मंगत राम, सोनू सिंह और सुरेंद्र सिंह पोलिंग बूथ के नजदीक खड़े होकर भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के लिए वोटों की खरीद फरोख्त कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से मनाही की तो उसे बुरा भला कहने लगे। सुरजीत अपने घर के बाहर आकर खड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद देखा कि वाहनों का काफिला आरोपियों के पास आकर खड़ा हो गया।
आरोपियों ने उसकी तरफ इशारा कर कहा कि वह व्यक्ति है, जो उनके काम में रुकावट खड़ी कर रहा है। सुरजीत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सोढ़ी ने ललकारा मारा कि उसे पकड़ लो और जान से मारने की बात कही। सुरजीत अपनी जान बचाने की खातिर वहां से भागा। आरोपियों ने उसका पीछा कर घेर लिया और उसे पीटने लगे। इतने में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू कुछेक काली वर्दीधारी गार्ड संग आया और एक गार्ड की बंदूक छीनकर उसके पिछले हिस्से से उस पर वार किया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया और हाथ की अंगुलियां टूट गई।
विज्ञापन

यही नहीं नन्नू उसका मोबाइल भी छीन ले गया। पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का कहना है कि ऐसी कोई वारदात नहीं घटी है। वह पोलिंग बूथों को चेक करने भाजपा प्रत्याशी सोढ़ी संग गए थे। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी से संपर्क करना चाह जो नहीं हो सका। उनके निवास स्थान पर संपर्क करने पर पता चला है कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें