फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर से गैस लीक होने पर मालिक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। शहर के बीच बने खालसा कोल्ड स्टोर से गैस लीक होने से आसपास रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। यह कोल्ड स्टोर लंबे समय से बंद है और दो बार गैस लीक हो चुकी है। गैस लीक होने से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को स्टोर के मालिक गुरविंदर सिंह खालसा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई रोशन लाल शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सूचित किया कि शहर में लंबे समय से बंद पड़े खालसा कोल्ड स्टोर से गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रोशन लाल पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे तो वहां पर शहर व छावनी की दमकल विभाग की टीमें गैस नियंत्रण करने का प्रयास कर रही थीं। किसी तरह पिछली दीवार तोड़कर मुलाजिम स्टोर के अंदर घुसे और गैस लीकेज की समस्या ठीक की। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की ये दूसरी घटना है। इसी तरह गैस लीक होती रही तो बड़ा विस्फोट होने की संभावना है। इससे लोगों का काफी नुकसान होगा। स्टोर गुरविंदर सिंह खालसा का है। उधर, एएसआई रोशन सिंह के मुताबिक पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें