जालंधर। प्राइवेट स्कूलों को कोरोना काल से लेकर अब तक आ रही समस्याओं को लेकर सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन (कासा) द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक मांग पत्र दिया गया।
कासा के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, उपाध्यक्ष जोधराज गुप्ता, जनरल सचिव डॉ. अनूप बोरी, तरविंदर सिंह राजू ने चन्नी को मांग पत्र देते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों के टैक्स, बिल आदि को लेकर एक भारी बोझ बना हुआ है। छात्रों की सुविधा के लिए चलाई जाती ट्रांसपोर्ट सेवा पर हरियाणा, दिल्ली आदि में टैक्स माफ है। उसी प्रकार पंजाब के स्कूलों के लिए नीति तैयार कर टैक्स माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में स्कूलों की बसों, बिल्डिंग, लोन, उनका ब्याज आदि का भारी बोझ स्कूलों पर पड़ा है, जिसके कारण बहुत से स्कूल बैंकों के पास एनपीए हो चुके हैं व बंद होने की कगार पर हैं, उन पर भी नीति तैयार करके टैक्स माफ करने चाहिए। सीएम चन्नी ने स्कूलों की जरूरतों को समझते हुए जल्द उन्हें सुलझाने का आश्वासन दिया।