हरियाना (होशियारपुर)। होशियारपुर दसूहा रोड पर कस्बा हरियाना के पास पर्यटकों से भरी बस खंभे से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी। रास्ते में हरियाना से थोड़ी दूरी पर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में बस कंडक्टर जम्मू-कश्मीर निवासी रविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि बस खंभे को तोड़कर घसीटते हुए काफी आगे ले गई। इससे 11 केवी सब स्टेशन फीडर नूरपुर में सप्लाई बंद होने से इलाके में बिजली ठप रही।