फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आईपीएस की छुट्टी कर पीपीएस अधिकारियों को लगाया गया एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब में अब आईपीएस अधिकारियों की छुट्टी कर पीपीएस अधिकारियों को एसएसपी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार रात को दो और आईपीएस अधिकारियों की छुट्टी कर पीपीएस अधिकारियों को बतौर एसएसपी लगाया गया है। अब तीन जिलों की कमान पीपीएस अधिकारियों के पास आ गई है।
विज्ञापन

पंजाब कैडर के अधिकारियों को दरकिनार करने से सूबे में पीपीएस लॉबी में अंदरखाते फैल रहे रोष को शांत करने के लिए अब तक तीन आईपीएस बदले जा चुके हैं। अब पीपीएस अधिकारी संदीप शर्मा व अमनीत कौर सिद्धू को भी एसएसपी लगाया गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आला अधिकारियों ने सीएम को भी इससे अवगत करवाया है कि फील्ड में पीपीएस अधिकारियों को भी तरजीह देनी होगी अन्यथा इससे पीपीएस लॉबी में रोष फैल सकता है। तीन दिन पहले फाजिल्का जिले की कमान पीपीएस अधिकारी भूपिंदर सिंह को सौंपी गई थी और वहां पर से आईपीएस सचिन गुप्ता का तबादला कर दिया गया था।
सीएम भगवंत मान के पास पंजाब का गृह विभाग भी है और उन्होंने एक भी पीपीएस अधिकारी को किसी जिला पुलिस का प्रमुख नहीं लगाया था। पंजाब में दो बार सत्ता में रहे कैप्टन व पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल व चन्नी की सरकार में पीपीएस अधिकारियों को तरजीह दी जाती रही है। सोमवार को पंजाब की पहली ओलंपियन निशानेबाज व अर्जुन अवार्डी अवनीत कौर सिद्धू को फरीदकोट का एसएसपी नियुक्त किया गया है। उन्हें आईपीएस वरुण शर्मा की जगह लगाया गया है। अवनीत कौर को पंजाब सरकार ने वर्ष 2020 में डीएसपी से पदोन्नति देकर एसपी बनाया था।
विज्ञापन

वहीं संदीप शर्मा को एसबीएस नगर का एसएसपी लगाकर सरकार ने पीपीएस लॉबी की पीठ पर हाथ रख दिया है। वहां पर आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर तैनात थी। सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस कदम से पीपीएस अधिकारियों का उत्साह व मनोबल बढ़ने लगा है। पीपीएस अधिकारी खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें