होशियारपुर। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने नरूला परिवार के प्रतिभावान बच्चों जन्नत नरूला जिसने 12वीं कक्षा कॉमर्स विषय में 98.2% अंक लेकर पूरे प्रदेश भर में 7वें स्थान पर और होशियारपुर शहर में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, को सम्मानित किया। उनके छोटे भाई ध्रुव नरूला ने 10वीं कक्षा में 97.54% अंक लेकर पंजाब में 10वें स्थान पर और शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित करने और बच्चों के माता-पिता जगमोहन नरूला, पूजा नरूला को बधाई देने के लिए उनके निवास स्थान पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जिन्दू सैनी, जिला आईटी इंचार्ज योगेश शर्मा, अंकित नैय्यर, रमनप्रीत रम्मी, बलरूप सैनी विशेष तौर पर पहुंचे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने मेधावी बच्चों जन्नत और ध्रुव को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में बेहतरीन अंक लेकर यहां परिवार का नाम रोशन किया है वहीं जिला होशियारपुर के लिए भी गर्व की बात है।
शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी उनको आगे तमाम परीक्षाएं पास करनी हैं। लक्ष्य हासिल करने को लगन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा नेताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।