फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: एएसआई ने की महिला की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

बस स्टैंड पहुंची एक महिला ने बताया कि बस स्टैंड पर उसके पैसे महिला ने चुरा लिये और फरार हो गई। उनका पूरा गिरोह था, लोगों ने पीछा कर इन महिलाओं को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। उन्हें बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। वहां पर भी महिलाएं मुकरती रहीं।
विज्ञापन
महिला को थप्पड़ मारता एएसआई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में बस स्टैंड से शुक्रवार देर रात पर्स से कैश चोरी के आरोप में कुछ महिलाओं को पकड़ा गया। महिलाओं से पूछताछ के दौरान पुरुष एएसआई ने एक आरोपी महिला की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी ने तुरंत उसे हटाया। थाने के भीतर ही नियम-कानून की धज्जियां उड़कर रह गईं। इस दौरान आरोपी महिला रोती रही। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एडीसीपी हरविंदर डल्ली ने जांच का आदेश दिया।

बस स्टैंड पहुंची एक महिला ने बताया कि बस स्टैंड पर उसके पैसे महिला ने चुरा लिये और फरार हो गई। उनका पूरा गिरोह था, लोगों ने पीछा कर इन महिलाओं को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। उन्हें बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। वहां पर भी महिलाएं मुकरती रहीं।
विज्ञापन


जब पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो एक महिला रोने लगी। वहीं अधेड़ महिला कहने लगी कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने पर्स से कैश चोरी नहीं किया है, वो जोर-जोर से चिल्लाते हुए पीड़ित महिला को बददुआएं देने लगी। जिसके बाद एएसआई ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। एडीसीपी डल्ली का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें