फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान डिप्टी की हत्या अरमीनिया जेल से करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
युकां के पूर्व प्रधान सुखमीत डिप्टी हत्याकांड को अंजाम अरमीनिया जेल से बैठकर दिया गया था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुलासा किया है कि डिप्टी हत्याकांड सी साजिश अरमीनिया बैठे खतरनाक गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की ने रची थी। गौरव पटियाल द्वारा डिप्टी की हत्या के लिए गुड़गांव और जालंधर के शूटर को सुपारी दी गई थी। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हत्याकांड में गौरव पटियाल, जालंधर के पुनीत तथा गुड़गांव के गैंगस्टर विकास माले तथा एक अन्य पंजाबी युवक को नामजद कर लिया गया है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि डिप्टी की हत्या क्यों की गई है?
विज्ञापन

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की असल वजह सामने आएगी। जिक्रयोग है कि पिछले माह पूर्व पार्षद और मिक्की अपहरण कांड के मुख्यारोपी रहे सुखमीत डिप्टी की गोपाल नगर इलाके में हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े सनसनीखेज ढंग से की गई हत्याकांड से दहशत का माहौल था। इस मामले में कपूरथला, गुड़गांव जेल से कई अपराधियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो तार अरमीनिया जेल में जाकर जुड़ गए।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुलासा किया है कि डिप्टी हत्याकांड की साजिश अरमीनिया जेल में बंद खतरनाक गैंगस्टर गौरव पटियाल ने रची थी। गौरव पटियाल के इशारे पर इस वारदात को जालंधर के टिंकू हत्याकांड के आरोपी पुनीत, गुड़गांव के खतरनाक गैंगस्टर विकास माले और एक अन्य गैंगस्टर द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि गौरव पटियाल सहित इन चार आरोपियों को डिप्टी हत्याकांड में नामजद कर लिया गया है। हत्याकांड की वजह के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। गैंगस्टर गौरव पटियाल पहले भी गुरलाल बराड़ सहित कई सनसनीखेज वारदातों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें