फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सेना के ट्रक ने जीप को मारी टक्कर एक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर। गांव लोहगढ़ के नजदीक एक तेज रफ्तार सेना के ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी, जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने वीरवार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरचंद सिंह वासी गांव मरखई जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भाई हरचरण सिंह (30) के साथ जीप से लोहगढ़ मजदूरों को लेने जा रहा था। जैसे ही लोहगढ़ के बस स्टापेज से आगे पहुंचे कि तेज रफ्तार सेना के ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। जीप पर सवार हरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें