फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गांव रणजीतगढ़ में युवक की हत्या, छप्पड़ के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिले के गांव रणजीतगढ़ में 28 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक रविवार रात से लापता था, जिसका शव सोमवार को गांव के छप्पड़ के पास खून से लथपथ हालत में मिला है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार रविवार की रात करीब 8:15 बजे किसी काम से घर से बाहर गया था और रात 10 बजे तक घर वापस नहीं लौटा। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गांव के गुरुद्वारा साहिब से दीपक के लापता होने की अनाउंसमेंट करवाई। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश जारी रखी। इसी बीच उन्हें गांव के छप्पड़ के पास दीपक कुमार मृत हालत में मिला। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वजनों के मुताबिक दीपक कुमार की हत्या की गई है, जिसकी सूचना पुलिस थाना सदर मुक्तसर को दे दी गई है। वहां की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक दीपक कुमार के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर हत्यारे का पता लगाने की मांग की है। हालांकि, परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें