फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला से नाबालिग अगवा: पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, 16 दिन से गायब है किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jul 2024 04:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एक नाबालिग कई दिनों से लापता है। हालांकि पिता ने अपनी शिकायत में पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए नाबालिग को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला सिटी थाना क्षेत्र के कुष्ट आश्रम के नजदीक से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता हुई है। लड़की के परिवार में पड़ोसी के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप  लगाया है। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) , 96 के तहत केस दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने करते हुए बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुष्ठ आश्रम के नजदीक रहने वाले की व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी लगभग 14 वर्ष की है। किशोरी पांचवी क्लास तक पढ़ने के बाद वर्ष 2021 में उसने स्कूल छोड़ दिया था। वह घर में ही रहकर घर का काम करती थी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक लड़का अजय कुमार रहता है। आरोपी युवक 13 जुलाई को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। उसने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिल पाई है। लगभग दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गया लेकिन नाबालिग नहीं मिली तो पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


नाबालिक के पिता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें