फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 साल की मनजीत कौर ने पास की 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
हो‌शियारपुर में मनजीत कौर - फोटो : HOSHIARPUR
विज्ञापन
जिले के बोहन गांव की मंजीत कौर जीने की इच्छा और कुछ कर दिखाने के दृढ़ निश्चय का सशक्त उदाहरण हैं। 56 साल की उम्र में कैंसर रोगी होने के बावजूद गांव की नंबरदार मनजीत कौर ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर साबित कर दिया कि अगर लगन सच्ची हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। मनजीत कौर अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं। वह जरूरतमंदों की मदद करने के लिए वकालत करना चाहती हैं।
विज्ञापन

मनजीत कौर ने बताया कि वह गांव के नंबरदार के तौर पर भी काम कर रही हैं। अब वह वकालत की शिक्षा पाकर उन लोगों को उनका वाजिब हक दिलाना चाहती हैं जो पैसे की कमी की वजह से इंसाफ की लड़ाई लड़ने का साहस नहीं कर पाते। वकालत करके वह जरूरतमंदों और मजलूमों के हितों के लिए उनके केस मुफ्त लड़ेंगी। गौरतलब है कि मंजीत कौर को कैंसर है। उनकी दवा भी चलती है लेकिन पढ़ाई के लिए वह अपनी दवा का समय भी बदल लेती थीं ताकि दवा के असर के कारण नींद आने के चलते पढ़ाई में विघ्न न आए। मनजीत कौर ने बताया कि वह एक बार एक केस के सिलसिले में अदालत में थीं। वहां किसी वकील के सहायक ने एक गरीब बुजुर्ग से ठीक से बात नहीं की। इससे उनके मन को बड़ी ठेस लगी। उन्होंने ठान लिया कि वह वकालत करेंगी और ऐसे लोगों के केस मुफ्त लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें