फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच पर जानलेवा हमला, नौ युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में अस्पताल में दाखिल कोच का हालचाल पूछते विधायक। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
मंडी घुबाया बस अड्डे के पास तेजधार हथियार और लाठियों से नौ युवकों ने एक कोच पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी स्टेडियम में खेल रही लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। कोच इसका विरोध करता था। उधर, हलके के विधायक रमिंदर आंवला अस्पताल पहुंचे और कोच का हालचाल पूछा। विधायक ने कहा हलके में गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया ह।
विज्ञापन

कोच रणजीत सिंह के भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह कुछ सालों से गांव लमोचड़ कला के खेल स्टेडियम में कोचिंग दे रहे हैं। आसपास के गांवों के कुछ युवक लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। रणजीत उन्हें रोकते थे। ये सब न रुकने पर आखिरकार उन्होंने सूचना पंचायत को दी। इसके बाद पंचायत ने गुरसेवक सिंह, गोल्डी, मनदीप सिंह, नन्ना व कुछ और युवकों को स्टेडियम में न आने की हिदायत की। इस कारण आरोपी रणजीत से रंजिश रखने लगे। आरोपी फोन पर धमकी भी देते थे। 15 दिन पहले रणजीत ने थाना सदर जलालाबाद में लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह जब रणजीत गांव घुबाया स्थित एक जिम में जा रहे था तो उक्त आरोपियों ने बस अड्डे के पास रणजीत को घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया। खून में लथपथ रणजीत को जिम के मालिक संजीव सिंह ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
घुबाया पुलिस चौकी इंचार्ज हरकेश कुमार का कहना है कि रणजीत के बयान पर आरोपी गुरविन्दर सिंह उर्फ गोल्डी, मनदीप सिंह गांव मुहम्मदेवाला, कुलविंदर सिंह ढाणी मान सिंह, गुरसेवक सिंह मौजेवाला और पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें