फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: इनवेस्ट पंजाब का आयोजन आज, किसान आंदोलन के चलते पंजाब आने से कतरा रहे निवेशक

Wed, 27 Oct 2021 08:47 AM IST
प्रमोद कुमार वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना

सार

पंजाब सरकार आज लुधियाना में इनवेस्ट पंजाब का आयोजन कर निवेशकों को आकर्षित करने का काम करेगी। हालांकि जो लोग पहले पंजाब में निवेश कर चुके हैं, उनमें सरकार की नीतियों को लेकर रोष है। उनका कहना है कि यहां पर पहले वायदे तो किए जाते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। इसके चलते उनमें रोष है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में इनवेस्ट पंजाब का आयोजन बुधवार को होगा। सरकार निवेशकों को पंजाब में निवेश के लिए आकर्षित करेगी। लेकिन बड़ा सवाल है कि पुराने वायदों को पूरा न करने को लेकर निवेशक पहले ही परेशान हैं। ऐसे में नए निवेशक कैसे आएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार निवेशकों को लुभाने के लिए इनवेस्ट पंजाब समिट बुधवार को लुधियाना में आयोजित करने जा रही है। इसका मुख्य उदेश्य पंजाब में बड़े घरानों को निवेश करने के लिए आकर्षित करना है। जो पंजाब में निवेश कर चुके हैं, वे सरकार की नीतियों से हताश हैं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देने का वायदा किया था। यह अब तक पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लुधियाना में आज इनवेस्ट पंजाब समिट: शहर में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

फिलहाल हरियाणा और हिमाचल से महंगी है बिजली
बिजली के लिए इंडस्ट्री को प्रति यूनिट नौ रुपये देने पड़ रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए निवेशक पंजाब में निवेश करने से कतरा रहे हैं। निवेशकों का कहना है कि आंदोलन का खामियाजा इंडस्ट्री को भुगतना पड़ रहा है। दबे स्वर में कारोबारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह समिट चुनावी स्टंट बनकर न रह जाए। इंडस्ट्री को हरियाणा और हिमाचल से ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है। कई निवेशकों का कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने में सरकार फेल हुई है। उधर, किसान आंदोलन के चलते अडानी ग्रुप लुधियाना में अपना लॉजिस्टक पार्क बंद कर चुका है। भारतमाला परियोजना के तहत पंजाब में एक भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


अभी तक अधर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
पंजाब का मानचेस्टर कहे जाने वाले लुधियाना से अन्य राज्य या फिर विदेश जाने के लिए कोई साधन नहीं है। यहां पुराने साहनेवाल एयरपोर्ट से सिर्फ दिल्ली तक सफर किया जा सकता है। हालांकि एयरफोर्स स्टेशन हलवारा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। सिर्फ चहारदीवारी और एक लिंक रोड बनाने का काम पूरा हो सका है। एयरपोर्ट की तैयारी शुरू होने के बावजूद इसके आसपास एरिया में एक भी निवेशक नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें-पंजाब: 31 तक मांग न मानी गईं तो एक नवंबर से बसें बंद कर सीएम को चाबियां सौंपेंगे ट्रांसपोर्टर, ट्रांसपोर्टरों ने की मीटिंग
 
क्या कहते हैं कारोबारी
बिजली हमारे लिए कच्चे माल जैसी है। प्रदेश सरकार ने वायदा किया था कि पांच रुपये में बिजली देंगे। साढ़े चार साल बीत जाने पर भी पंजाब सरकार इस वादे को पूरा नहीं कर सकी। पड़ोसी प्रदेशों में बिजली पंजाब के मुकाबले सस्ती है। पुराने निवेशक ही यहां की नीतियों से काफी हताश हैं। ऐसे में नए निवेशकों के लिए सरकार बचे दो माह में क्या कर सकेगी।
विज्ञापन

-विनोद थापर, प्रधान, निटवेयर क्लब, लुधियाना
 
किसान आंदोलन इंडस्ट्री पर अपना प्रभाव तो डाल रहा है। चीन में लोग इसलिए इनवेस्ट करते हैं, क्योंकि वहां पर कोई आंदोलन नहीं होता है। पंजाब में बिजली रेट इस सबसे बड़ा इश्यू हैं। इसकी तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। पंजाब सरकार ने अभी सिंगल विंडो सिस्टम के अलावा कई सुविधाएं दी हैं, पर इंडस्ट्री की ओर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। तभी बड़े निवेशक पंजाब में आएंगे।
-उपकार सिंह आहूजा, प्रधान, सीआईसीयू

ये भी पढ़ें-तृणमूल की तर्ज पर होगी कैप्टन की पार्टी: अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं एलान, कांग्रेस में हलचल हुई तेज

पंजाब सरकार ने पांच रुपये में बिजली देने का वायदा किया था, छोटी इंडस्ट्री को अभी नौ रुपये, तो बड़ी इंडस्ट्री को 7.50 रुपये यूनिट मिल रही है। बड़ी इंडस्ट्री आएंगी, तो पंजाब के छोटे कारोबारी उसका बिजली रेट में कैसे मुकाबला करेंगे। सरकार को चाहिए कि वह चाहे छोटी हो या बड़ी इंडस्ट्री, पांच रुपये बिजली देने का वायदा पूरा करे।  
-जगबीर सिंह सोखी, चेयरमैन, स्विंइंग इंडस्ट्री क्लब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें