फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना के धनानसू में 378 एकड़ में बन रही हाईटेक वैली, 365 करोड़ आएगी लागत, बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

Tue, 26 Oct 2021 08:28 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार लुधियाना जिले के गांव धनानसू में हाईटेक वैली का निर्माण कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य पंजाब में निवेश के लिए बड़ी कंपनियों को आकर्षित करना है। वैली का निर्माण लगभग 378 एकड़ में किया जाना है। इस पर 365 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वैली से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना को उत्तर भारत का औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार गांव धनानसू में 378.77 एकड़ क्षेत्र में हाईटेक वैली विकसित कर रही है। यह वैली पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन की ओर से तैयार की जा रही है। 378.77 एकड़ जमीन के पूरे हिस्से के लिए नक्शा, योजना, चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू), ईआईए नोटिफिकेशन के तहत पर्यावरण क्लीयरेंस, रेरा आदि की मंजूरी पहले ही प्राप्त हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर 365 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आरोप: कश्मीरी युवकों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, यूपी के छात्रों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब को चुना है निवेश का स्थान
हीरो साइकिल्स लिमिटेड, जो साइकिल उद्योग में एक प्रमुख संस्था है, की तरफ से हाईटेक वैली में 100 एकड़ क्षेत्र में बने हीरो इंडस्ट्रियल पार्क में अत्याधुनिक साइकिल और ई-बाइक्स के निर्माण के लिए अत्याधुनिक इकाई लगाई गई है। इसका उद्घाटन अप्रैल 2021 में किया गया था। हीरो इंडस्ट्रियल पार्क में इस यूनिट की सहायक इकाइयां भी होंगी। इसी तरह आदित्य बिरला ग्रुप, फॉर्च्यून-500 कंपनी ने अपनी प्रमुख कंपनी ग्रॉसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जरिये अपने पेंट कारोबार के लिए पंजाब को एक निवेश स्थान के तौर पर चुना है।
विज्ञापन


स्वचालित विधि का होगा प्रयोग
इस ग्रुप ने अपने नए उद्यम के लिए हाईटेक वैली में 61.38 एकड़ औद्योगिक जमीन खरीदी है। आदित्य बिरला का आगामी प्लांट नवीनतम निर्माण प्रौद्योगिकी से लैस होगा और इस तरह उच्च तकनीकी कुशलता पर काम करेगा। प्लांट को डीसीएस/पीएलसी की उन्नत तकनीक द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। प्लांट के अंदर आरएमपीएम और एफजी वेयर हाउसों के प्रबंधन के लिए स्वचालित विधि का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा जेके पेपर्स लिमिटेड को बक्सों और पैकेजिंग उत्पादों के निर्माण संबंधी यूनिट स्थापित करने के लिए 17 एकड़ औद्योगिक जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कैप्टन का दांव : सोनिया, सुषमा और मुलायम के साथ जारी की पाक पत्रकार अरूसा की तस्वीरें, पूछा- क्या ये भी सब ISI एजेंट हैं?

हाईटेक वैली में बनेगा 400 केवी का बिजली सब स्टेशन
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह ने कहा कि उच्च गुणवत्ता और मानक बिजली मुहैया करवाने के लिए पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) की ओर से 30 एकड़ जमीन पर 400 केवी का बिजली ग्रिड स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीएसटीसीएल ने साइट पर पहले ही विकास कार्य शुरू कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें