अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन के कारण पूरे पंजाब में रेड अलर्ट है। इसी के चलते मोगा पुलिस की तरफ से शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें पंजाब पुलिस के जवान, आला अधिकारी, पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी शामिल हुई। मोगा में एसएसपी जे इलनचेलियन खुद इस फ्लैग मार्च को कमांड करते हुए पैदल निकले।
पंजाब में होने वाला जी-20 सम्मेलन शांति के साथ हो, इसीलिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एसएसपी इलनचेलियन ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। जी-20 सम्मेलन पंजाब के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन वे अपनी टीम के साथ फील्ड में रहेंगे।