फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में दो घरों में लगी आग, एक घर में तो थी शादी

Sun, 19 Feb 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

दोनों घरों में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लोगों का कहना था कि अगर आग लगने का पता समय पर नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि सोनाराम के घर पर शादी समारोह के कारण गैस के कई सिलिंडर भरे हुए रखे थे।
विज्ञापन
अबोहर में दो घरों में लगी आग, एक घर में थी शादी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में स्थानीय इंदिरा नगरी गली नं. 7 में रविवार को एक साथ दो घरों में अचानक आग लग गई। इस घटना में दोनों घरों से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं लोगों द्वारा सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। दोनों घरों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां का निवासी रिंकू पुत्र कृष्ण लाल रोज की भांति मजदूरी करने गया था। इसी दौरान बाद दोपहर अचानक उसके घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठते देख दमकल विभाग को सूचित किया और दमकल कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

इसी के साथ ही आगजनी की दूसरी घटना रिंकू के घर से दो घर छोड़कर सोनाराम के घर पर हुई। मोहल्लावासियों ने बताया कि सोनाराम के भतीजे रोहित की शादी है और आज सुबह ही सभी लोग बारात लेकर राजस्थान के अनूपगढ़ चले गए। इधर फूलों व रंग बिरंगे सजावटी सामान से सजे सोनाराम के घर भी अचानक आग लग गई। जिसे दमकल कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से काबू कर लिया।
विज्ञापन


दोनों घरों में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लोगों का कहना था कि अगर आग लगने का पता समय पर नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि सोनाराम के घर पर शादी समारोह के कारण गैस के कई सिलिंडर भरे हुए रखे थे। लेकिन लोगों की सजगता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें