पंजाब में एससी वोट बैंक को लेकर हुई खींचातानी के बाद अब तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर हिंदू वोट बैंक पर है। दो दिन पहले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर गए हैं।
मंगलवार को दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देर शाम जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। केजरीवाल सांसद भगवंत मान और राघव चड्डा के साथ पहुंचे। देवी तालाब मंदिर कमेटी के प्रधान शीतल विज ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के महासचिव राजेश विज समेत कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद थी।
पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया कि कि देवी तालाब मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। केजरीवाल ने भाईचारक सांझ, प्यार और खुशहाल पंजाब के लिए अरदास की। केजरीवाल मंदिर में हुए जागरण में भी पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाब में एससी वोट बैंक को लेकर हुई खींचातानी के बाद अब तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर हिंदू वोट बैंक पर है। दो दिन पहले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर गए हैं। इससे पहले वह पहले नवरात्र में माता चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल भी गए थे। अब केजरीवाल पंजाब आए तो वह देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी के जागरण में भी पहुंचे।
बटाला के गांव सेखवां में पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के निधन पर परिवार से जताई संवेदना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गांव सेखवां में पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के निधन पर परिवार से संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उनके साथ आप नेता राघव चड्ढा, भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और बलजिंदर कौर भी थे।
सेखवां परिवार के साथ दुख सांझा करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सेवा सिंह सेखवां के निधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। पिछले 6-7 महीने से सेखवां बीमारी से जूझ रहे थे, इसलिए वह दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे थे। अचानक उनका देहांत हो गया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दुख है, वह और पूरी आम आदमी पार्टी सेखवां परिवार के साथ हैं।