फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब दौरे पर रक्षा मंत्री: होशियारपुर में राजनाथ सिंह बोले- किसी विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो बाहर कर देंगे

Fri, 04 Feb 2022 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में प्रचार कर रहे हैं। पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में वे भाजपा प्रत्याशियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पठानकोट में रैली को संबोधित करते राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को ब्लाक तलवाड़ा के गांव गोईवाल के निजी पैलेस में जनसभा करने पहुंचे। वह भारतीय जनता पार्टी के दसूहा विधानसभा से उम्मीदवार रघुनाथ सिंह राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। वह कस्बा तलवाड़ा के नर्सरी मैदान में करीब 12 बजे पठानकोट से एक हेलीकॉप्टर से पहुंचे। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ठिठुरन भरी सर्दी व बारिश के मौसम में विधानसभा हलका दसूहा व मुकेरियां के कंडी क्षेत्र में चुनावी माहौल को गरमा दिया। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाहरी व अंदरूनी ताकतें सिखों से हमारा रिश्ता तोड़ने में लगी हैं। भाजपा के मतदाता संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी विधायक पर जिस दिन भ्रष्टाचार का एक छींटा भी पड़ जाएगा तो उस दिन पार्टी विधायक को बाहर कर देगी। 

कांग्रेस की सरकार पर जब तब भ्रष्टाचार के आरोप लगा करते थे। मोदी-योगी सरकार के मंत्रियों के लिए कोई माई का लाल भ्रष्टाचार की बात नहीं कह सकता। उन्होंने ‘आप’ पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कोई हमें यह बताए कि वह हम जैसे शूरवीर पंजाबियों पर कैसे राज कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को रोकने का कार्य किया। किसानों को सम्मान निधि के तौर पर छह हजार रुपये पूरे के पूरे उनके खातों में सीधे पहुंच रहे हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए राजनाथ बोले कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने खुद कहा था कि दिल्ली से 100 पैसे भेजे जाते हैं लेकिन पहुंचते 15 पैसे हैं। सरकार ने डिजिटलाइजेशन से भ्रष्टाचार को खत्म किया। जिले में कृषि की प्रगति का उल्लेख करते हुए इसमें सिख किसानों की भूमिका को सराहा।

कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन
भाजपा के दसूहा विधानसभा से उम्मीदवार रघुनाथ सिंह राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन स्थल पर कोविड-19 को लेकर जारी हिदायतों का जमकर उल्लंघन हुआ। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मास्क नहीं लगाया था। जिस निजी पैलेस में रक्षा मंत्री ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया, उस पैलेस के किसी भी गेट पर न तो कोई मास्क देने का प्रबंध था और न ही सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था थी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें