श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गया। मृतक जवान की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के और दो लड़कियां छोड़ गया है।