फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तरनतारन में दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटे, बीएसएफ-पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन 

Sat, 04 Sep 2021 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

दो दिन पहले भी सुरक्षा बलों ने फिरोजपुर में तीन पाक तस्करों द्वारा भारत सीमा घुसने के प्रयास को असफल कर दिया था। इस दौरान एक तस्कर को गोली लगी थी। जबकि, एक तस्कर पाक भागने में सफल रहा था।  
विज्ञापन
ड्रोन। - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में शनिवार सुबह करीब चार बजे पाकिस्तान सीमा से दो ड्रोन खालड़ा सेक्टर में दिखाए दिए। इस पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने लगभग 50 फायर किए। जिसके बाद दोनों ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गए। फिलहाल, इस बारे में सीमा-सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने किसी प्रकार से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जिला तरनतारन के अधीन आते क्षेत्र खालड़ा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की तरफ से आसमान से हर गतिविधि पर अत्याधुनिक संयंत्र के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही थी। शनिवार सुबह चार बजे पाक की तरफ से दो ड्रोन हिंदुस्तान की सीमा में दिखाई दिए। इस पर बीएसएफ और पुलिस ने फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान में चला गया। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने मौके पर सर्च आपरेशन चलाया।
Trending Videos

बुधवार रात फिरोजपुर में सीमा से मिली थी हेरोइन

पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया और दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को मौके से हेरोइन के दो पैकेट भी मिले हैं। 

फिरोजपुर में भारत-पाक हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी सतपाल के नजदीक रात को फेंसिंग पार पाकिस्तान की तरफ कुछ हलचल हुई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीएसएफ की गोली से एक पाकिस्तानी तस्कर जख्मी हो गया जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ ने जख्मी तस्कर को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं सर्च अभियान के दौरान वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

दो हथगोलों के साथ पकड़ा गया था आतंकी

इससे पहले पंजाब पुलिस ने सोमवार को तरनतारन जिले के जौहल धालीवाला गांव निवासी सरूप सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि आरोपी के पास से चीन निर्मित दो हथगोले (पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड) मिले हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से उसने राज्य में संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें