गुरदासपुर में थाना भैणी मिआं खां पुलिस की ओर से पकड़े गए दो युवकों से पुलिस ने रिकवरी के दौरान हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह रिकवरी थाना भैणी खां एरिया में हुई। अलर्ट के चलते गुरदासपुर पुलिस की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके लगाए गए हैं। रविवार रात थाना भैणी मिआं खां पुलिस ने राज सिंह उर्फ शिंदू पुत्र फुम्मण सिंह और जसमीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र संतोख सिंह दोनों निवासी बड़ी मियानी टांडा (जिला होशियारपुर) को टी प्वाइंट धुस्सी बांध सलाहपुर बेट से मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। इन युवकों से एक पिस्तौल बरामद हुआ था। इस बारे में पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान पुलिस ने इन युवकों की निशानदेही पर भैणी मिआं खां इलाके से हैंड ग्रेनेड बरामद किए। बताते चले कि राज सिंह उर्फ शिंदू हत्या के केस में केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद था और पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर आया हुआ है।