फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बेटियों के सिर से उठ गया बाप का साया: नशे की ओवरडोज से मौत, लत ऐसी लगी कि बेच दिया घर का सारा सामान

Tue, 25 Mar 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब में आखिरकार कब तक नशे से मौतों का यह सिलसिला जारी रहेगा। फिरोपुर में नशे की वजह से सात बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत के बाद बेटियों का रो-रोकर बूरा हाल है। 
विज्ञापन
नशे से व्यक्ति की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ नशे से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। फिरोजपुर से जो घटना सामने आई है वह हैरान कर देनी वाली है। फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से सात बेटियों के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से घर पर मामत छा गया है। घरवालों का रो-रोकर बूरा हाल है। मृतक की बेटियों के आंसू रुक नहीं रहे हैं।  

विज्ञापन


घटना फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर की है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि गांव में नशा का कारोबार जोर शोर से हो रहा है। युवा ही नहीं बच्चे भी नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को सात बेटियों की मौत की घटना के बाद गांव नशे का धंधा किस कदर फल फूल रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


सात बेटियों के पिता राजू की मौत की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि राजू नशे का आदी हो चुका था। उसने की लत पूरी करने के लिए घर की ईंटें, दरवाजे, खिड़कियां और यहां तक कि नल की टूटियां तक बेच दी थी। मृतक राजू मजदूरी करता था। राजू को जब नशे की तोड़ लगती थी और उसके पास रुपये नहीं होते थे। इसलिए वह घर का सामान बेच देता था। घर के हालात यह हो गए थे कि परिवार का गुजारा भी मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन


मृतक राजू के परिजनों का कहना है कि गांव में नशा खूब बिक रहा है। इसी वजह से राजू भी नशा करने लगा और फिर आदी हो गया। नशे के दलदल में फंसकर उसने अपनी जिंदगी तबाह कर दी। अब परिवार का गुजारा कैसे चलेगा और बच्चों और पत्नी का क्या होगा। ऐसे कई सवाल परिवार के सामने खड़े हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें