फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: नौकर ने कुल्हाड़ी से हमला कर किसान को मार डाला, बिहार का रहने वाला है आरोपी

Sun, 14 Nov 2021 03:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक नौकर ने किसान की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर की बस्ती तारपुर में पिछले कई माह से घर में रहने वाले नौकर ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक किसान की हत्या कर दी है। पिछले कई माह से नौकर हवेली में ही उक्त किसान के संग रहता था। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को मृतक किसान के बेटे के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


किसान जसबीर सिंह निवासी बस्ती तारपुर जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उसने पशुओं को चारा डालने व खेतीबाड़ी के कामकाज के लिए संदीप कुमार निवासी फूला डाकखाना नरपतगंज बिहार को नौकरी पर रखा था। गांव में बनी हवेली में नौकर और उनके पिता महिंदर सिंह (85) रहते थे। 

महिंदर कई बार संदीप को सही से कामकाज करने संबंधी कहते थे। इसी से संदीप की महिंदर से कम बनती थी। रात को हवेली से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इस आवाज को उसके चाचा के बेटे लखबीर सिंह ने सुना और उन्हें कॉल कर इस बारे में सूचित किया। 
विज्ञापन


जसबीर अपने बेटे दलेर संग हवेली पहुंचा। वहां देखा कि संदीप के हाथ में कुल्हाड़ी है और महिंदर पर ताबड़तोड़ वार कर रहा है। उन्हें देख संदीप वहां से दीवार फांद कर भाग गया। जब उन्होंने महिंदर को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। थाना आरिफके पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू की। उधर, उक्त वारदात की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के मुताबिक जसबीर सिंह के बयान पर आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें