फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में दोहरा हत्याकांड: व्यापारी व माली को गोलियों से भूना, फॉर्च्यूनर में आए थे हमलावर

Fri, 27 Feb 2026 12:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

प्रारंभिक जांच में किसी तरह की फिरौती या हालिया दुश्मनी सामने नहीं आई, हालांकि पुलिस रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदूलगढ़ में शैलर रोड स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी और माली की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फॉर्च्यूनर गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ निवासी 48 वर्षीय व्यापारी जसवीर कुमार काका सुबह सैर के दौरान अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां माली बलदेव सिंह (50) निवासी मीरपुर कलां काम कर रहा था। इसी दौरान फॉर्च्यूनर में सवार कुछ लोग आए और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भागीरथ सिंह मीना, डीएसपी मनजीत सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की फिरौती या हालिया दुश्मनी सामने नहीं आई, हालांकि पुलिस रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कांग्रेस नेता विक्रम सिंह मोफर ने घटना को कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसएसपी मीना ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें