फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बठिंडा: अदालत के बाहर महिला को मारी तीन गोली, मौत, आरोपी महिला का जानकार

Fri, 18 Nov 2022 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

आरोपी महिला का जानकार था जो साथी के साथ बाइक पर आया था, गोली के बाद महिला ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मदद मांगने की कोशिश की थी। 
महिला को ऑटो से अस्पताल लेकर जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में जिला अदालत परिसर के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े 39 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान बठिंडा के कोटशमीर निवासी कुलविंदर कौर (39) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलविंदर कौर जिला अदालत परिसर के बाहर फुटपाथ के पास खड़े होकर दो लोगों से बात कर रही थी।



इस बीच, मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपी आए। इनमें से एक युवक महिला के साथ तीखी नोकझोंक करने लगा। अचानक उसने अपनी पिस्तौल निकाली और तीन गोली दाग दी, जिसमें से दो गोलियां कुलविंदर के सीने पर लगी है। सूत्रों ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम सुरेंद्र है, जो कुलविंदर का जानकार है। उससे 32 बोर का रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। 



यह घटना बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक पोस्ट से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। गोली लगने के बाद पीड़िता ने मदद मांगने वाले के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की ओर जाने की कोशिश भी की थी। बाद में उसे स्थानीय निवासियों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान आरोपी मौके से मनसा रोड की ओर भागने में सफल हो गया।  

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सिटी 2, सिविल लाइंस व कोतवाली थाने की पुलिस टीम सहित अन्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला का एक मोबाइल फोन और सूटकेस बरामद किया है। चश्मदीद वरयाम सिंह ने कहा, पहली गोली की आवाज सुनकर लगा कि कोई गाड़ी का टायर फटा है और फिर एक महिला को दौड़ते हुए देखा और थोड़ी देर में दूसरी गोली चली और फिर तीसरी गोली की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


पीड़िता सड़क पर गिर गई और उसके सिर से खून बह रहा था। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हाई सिक्योरिटी जोन इलाके में हुई इस घटना ने इलाके की पुलिस पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Next
AU ऐप में पढ़ें