फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश, चलाई गोली, राहगीर को लगी, लुटेरे फरार

Tue, 31 Jan 2023 02:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लूटेरों द्वारा चलाई गोली से एक राहगीर घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगी बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में स्थानीय नमक मंडी क्षेत्र में सोमवार को देर रात लुटेरों ने एक किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश की। घटना के दौरान लुटेरों और व्यापारी आपस में हाथोपाई भी होती रही। इसी दौरान लुटेरों ने अपने पकड़े जाने से बचाव करते हुए गोली चला दी।

विज्ञापन


लुटेरों की गोली एक रास्ते में चले व्यक्ति को लगी। जो मौके पर घायल हो गया। घायल की पहचान इलाके की ही गली मस्तगढ़ निवासी गोपाल उर्फ बाबी के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नमक मंडी के सत्तोवाला बाजार में स्थित विक्की करियाना स्टोर को अज्ञात लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। दुकानदार विक्की ने कहा कि देर रात्रि जब व दुकान बंद कर जाने की तैयारी कर रहे थे तो युवक उनकी दुकान पर आए और पैसे देने की मांग करने लगे। उनके हाथों में रिवाल्वर थे। जब उसने पैसे मांगने का कारण पूछा तो लुटेरों ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान अपने पकड़े जाने के बचाव को लेकर गोली चला दी। गोली रास्ते में जा रहे गोपाल नाम के व्यक्ति को लगी है। इसी के चलते  लुटेरे भागने में सफल हो गए। आरोपियों का एक साथ थोड़ी दूर एक्टिवा लेकर खडा था। जो बाद में अपने दोनो साथियों को लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गेट हकीमा थाना के सब इंस्पेक्टर तिरलोक सिंह पहुंच गए। पुलिस ने करियाना व्यापारी के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें