फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पंजाब में 40 साल के तलाकशुदा युवक ने अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

Fri, 30 Apr 2021 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ/कपूरथला (पंजाब) 

सार

पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को काबू कर लिया है और उस पर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।  
 
विज्ञापन
कपूरथला में युवक ने अपनी मां से किया दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक शर्मसार कर देने वाला वाकया सामने आया है। कपूरथला के भुलत्थ में एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके ही 40 वर्षीय बेटे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को काबू कर लिया है और उस पर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


एसएचओ भुलत्थ जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें कपूरथला के गांव की महिला ने शिकायत दी कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा जालंधर में फैक्टरी में काम करता है। बड़ा बेटा घर में ही रहता है और उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला का आरोप है कि वह 27-28 अप्रैल की आधी रात को उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी को काबू कर लिया और उस पर धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया। 

पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच एएसआई लखविंदर कौर कर रही हैं। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए गए। एसएचओ ने बताया कि आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें