मृतक ओमप्रकाश और उसके दादा-दादी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खन्ना के बाहोमाजरा में घर के पास छह साल के एक मासूम को लावारिस कुत्तों ने नोच खाया। बच्चे के चीखें सुनकर उसकी दादी और अन्य लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन तक तक कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोच खाया और उसकी मौत हो गई।
बच्चे ओमप्रकाश के दादी-दादा ने बताया कि वह परिवार के साथ बिहार से आए थे। वह नजदीकी गांव कौड़ी में रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह गांव बाहोमाजरा में अपने पैसे लेने गए थे। बच्चा उनके पीछे-पीछे चला गया और खेतों में शौच करने के लिए बैठ गया जहां पर कुत्तों के झुंड ने उसको नोच खाया।