फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एसी कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका, तीन लोग झुलसे; महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में हुआ हादसा

Thu, 06 Aug 2026 04:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एसी का कंप्रेसर फटने से तीन लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट की छत पर लगे एसी का कंप्रेसर में अचानक विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के कारण हुआ। हालांकि, विस्फोट की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि कंप्रेसर में विस्फोट तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या किसी अन्य कारण से हुआ। फिलहाल घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें