फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे युवक को रास्ते से दोस्त ले गए साथ, ऐसा क्या हुआ कि चली गई जान

Fri, 29 Aug 2025 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे युवक को रास्ते से उसके दोस्त अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद युवक की मौत हो गई। आरोप है कि दोस्तों ने युवक के जहर दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर के गांव मुदकी का यादविंदर सिंह गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त सुखप्रीत उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोपियों ने जगरांव के गांव चक्कर में एक सुनसान जगह पर युवक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना वीरवार रात की है। 

विज्ञापन


युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने गांव के सरपंच को फोन कर मामले की जानकारी दी और मरीज को रेफर कर दिया। रात करीब 1:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

थाना हठूर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव डगरू का सुखप्रीत सिंह, गांव चक्कर का गुरसिमरन सिंह और बबन सिंह शामिल हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है।
विज्ञापन


मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। मोगा के गांव अजीतवाल के पास सुखप्रीत मिला और उसे अपनी बाइक पर ले गया। रात 11:30 बजे सरपंच सोहन सिंह का फोन आया कि उनके बेटे को बेहोशी की हालत में गांव के एक डॉक्टर के पास लाया गया है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल मुदकी ले जाने को कहा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेलवे की पहल: जम्मू व पंजाब में बाढ़, फंसे यात्रियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, लुधियाना व जालंधर में खानपान का प्रबंध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें