फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सुरक्षा का पहरा कड़ा: खुफिया इनपुट के बाद 14 नाकों पर 24 घंटे निगरानी, कमांडो भी होंगे तैनात

Mon, 26 Oct 2026 08:47 AM IST
Nivedita सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट

सार

पठानकोट में सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के पांच और इंटर स्टेट नौ पुलिस नाकों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। दिन में पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, जबकि रात के समय सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करते हैं। प्रत्येक नाके पर करीब 10 जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
पठानकोट में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के मद्देनजर सीमावर्ती जिला पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस ने 300 अतिरिक्त जवानों की मांग की है। इनके पहुंचने के बाद जिले में एक हजार से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा पैरामिलिट्री बलों और घातक कमांडो की तैनाती की तैयारी भी की जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें जांच कर रही हैं।

पठानकोट में एयरबेस स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान हैं। इसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगती हैं। इस कारण जिले को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। त्योहारी सीजन में बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


14 नाकों पर 24 घंटे निगरानी  
एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के पांच और इंटर स्टेट नौ पुलिस नाकों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। दिन में पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, जबकि रात के समय सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करते हैं। प्रत्येक नाके पर करीब 10 जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 300 अतिरिक्त जवानों की मांग भेजी गई है। इनके एक-दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और सेना समय-समय पर जांच अभियान भी चलाती हैं।

जिले में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की पहचान और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस उपलब्ध जांच एप की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी का सत्यापन कर रही है। संवेदनशील मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कमांडो के साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

खुफिया एजेंसियां भी सतर्क
सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस का जोर संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई करने और त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें