फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में डबल मर्डर: मोरांवाली में मिला NRI और महिला का शव, तीन माह कनाडा से लाैटा था संतोख सिंह

Thu, 25 Sep 2025 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

एनआरआई संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह लगभग तीन महीने पहले कनाडा से आया था। वहीं मंजीत काैर घर की देखभाल का काम करती थी। 
विज्ञापन
मोरांवाली में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में गुरुवार सुबह एक एनआरआई और महिला का खून से लथपथ शव मिला। शव मिलने से गांव में  दहशत का माहौल बन गया। आशंका है कि दोनों की हत्या धारदार हथियारों से की गई है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान एनआरआई संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह लगभग तीन महीने पहले कनाडा से आया था। मृतक महिला की पहचान मोरांवाली की ही मंजीत कौर (50) पत्नी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

मंजीत काैर पिछले काफी समय से घर की देखभाल कर रही थी। घटना का पता तब चला जब सुबह घर का ताला बाहर से लगा होने के कारण मंजीत कौर की बेटियां दीवार फांदकर अंदर गईं। बेटियों ने देखा कि घर के अंदर संतोख सिंह और मंजीत कौर के शव पड़े हैं, जिन पर धारदार हथियारों के निशान थे। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह, एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की प्रारंभिक जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें