फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: ऑटो में महिला को धारदार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास, बचने के चक्कर में लटकी बाहर... देखें वीडियो

Tue, 09 Sep 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

महिला लुटेरों से बचने के लिए ऑटो से बाहर लटक गई, जिसके बाद ऑटो पलट गया। दोनों लुटेरों को हाईवे पुलिस के हवाले कर दिया गया और उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ऑटो से बाहर लटक रही महिला और पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक महिला को ऑटो सवार तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया पर महिला साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। करीब आधा किलोमीटर तक महिला ऑटो से लटककर चिल्लाती रही।
विज्ञापन


आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसको देखा तो किसी तरह से ऑटो रोका और महिला को बचाया। इस बीच एक लुटेरा फरार हो गया। दो लुटेरों को भीड़ ने काबू किया और पुलिस को सौंप दिया। ऑटो के पीछे चल रहे चालक ने इसका वीडियो बना लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव नगर निवासी मोहित उर्फ मन्नू और डिंपल मक्कड़ के रूप में की गई है। 

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके फरार साथी बंदा बहादुर कालोनी स्थित न्यू सुभाष नगर निवासी शुभम की तलाश में जुटी है। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए है।

कई बार गिरते गिरते बची महिला

पीड़िता मीना ने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह ऑटो से लटकी और कई बार गिरते गिरते बची। कुछ दूरी पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान एक लुटेरा फरार हो गया, दो लुटेरों को लोगों ने दबोच लिया। पीड़ित मीना ने बताया कि वह ऑटो में बैठी थीं। उसको फिल्लौर में उतरकर आगे नवांशहर की बस पकड़नी थी। रास्ते में एक युवक ने बाथरूम जाने का बहाना कर ऑटो रोका। जैसे ही वह वापस आईं लुटेरों ने उसे साइड से हटाकर बीच में बैठा लिया। थोड़ी दूरी आगे जाने पर जब मीना ने ड्राइवर से उतरने की बात कही तो लुटेरों ने ऑटो नहीं रोका।

कार चालक ने बनाया वीडियो

तीनों लुटेरों ने तेजधार हथियार निकालकर उनके हाथ चुन्नी से बांधने की कोशिश की लेकिन मीना चलते ऑटो से लटक कर मदद मांगने लगीं। ऑटो के पीछे आ रहे एक कार सवार ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। एक कार चालक ने अपनी कार की परवाह नहीं की और बार बार आटो के आगे लेकर आया और आटो ने कार को टक्कर भी मारी। जिससे इस घटना में दो राहगीरों की कारें क्षतिग्रस्त हुईं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए राहगीरों से लूटपाट करते है। आरोपी सवारी को बैठा कर रास्ते में सुनसान जगह देख हथियार दिखाकर लूट लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें